रुद्रपुर, जुलाई 10 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। रोडवेज स्टेशन के पास चाय विक्रेता से कार सवार युवकों का विवाद हो गया। आरोप है कि कार सवार युवकों ने चाय विक्रेता से मारपीट की। हंगामे के बीच भीड़ जुटने के बाद आरोपी हमलावर कार मौके पर छोड़कर फरार हो गए। वहीं मामले में पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।

घटना का विवरण जानकारी के मुताबिक, अनिल निवासी आदर्श कालोनी रोडवेज स्टेशन के पास चाय की दुकान चलाता है। शुक्रवार सुबह कार सवार कुछ युवक दुकान पर पहुंचे और चाय का ऑडर दिया। बताया जा रहा है कि चाय पीने के बाद युवकों का चाय विक्रेता अनिल से रुपयों को लेकर कुछ विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ा तो युवकों ने चाय विक्रेता अनिल के साथ मारपीट कर दी। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गयी और हंगामा खड़ा हो गया।

पुलिस की कार्रवाई वहीं चाय विक्रेता ...