रुद्रपुर, अगस्त 8 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। असिस्टेंट प्रोफसेर की कार को टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी तहरीर में डॉ. मोनू बाला निवासी लोक विहार कॉलोनी ने बताया कि वह मूल रूप से देवकली फैजाबाद अयोध्या की निवासी हैं और शहीद भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सहायक प्रोफेसर हैं। छह अगस्त को वह अपनी कार से भतीजे तुषार के साथ त्रिशूल चौक गई थीं। इस दौरान फोटो स्टेट कराने के लिए कार से उतरते ही तेज रफ्तार से आते एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में वह बाल-बाल बचीं। वहीं भीड़ ने ट्रक चालक को पकड़कर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। चालक ने अपना नाम साहिल निवासी बहेड़ी बताया। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन...