रुद्रपुर, जुलाई 24 -- Rudrapur News: सितारगंज, संवाददाता। नानकमत्ता थाना क्षेत्र के ड्यड़ी मोड़ के पास शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार थार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल युवक को राहगीर ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया था। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल कार को चिह्नित कर कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार ग्राम इटौवा, नानकमत्ता निवासी 22 वर्षीय प्रिंसपाल सिंह पुत्र दिलेर सिंह शुक्रवार सुबह बाइक से जा रहा था। इसी दौरान ड्यड़ी मोड़ के पास एक थार कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल प्रिंसपाल सड़क पर पड़ा तड़पता रहा। इसी दौरान खटीमा के चंदेली निवासी गुरपाल सिंह वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने मानवता का परिचय देते हुए घायल को सितारगं...