Rudrapur News: कार्तिक माहात्म्य कथा का आयोजन 26 अक्टूबर से
रुद्रपुर, अक्टूबर 23 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। कार्तिक मास के अवसर पर श्री सनातन धर्म सभा एवं स्त्री सत्संग सभा, रुद्रपुर के नेतृत्व में 26 अक्तूबर से 24 नवंबर तक प्रभात फेरी और श्री कार्तिक माहात्म्य कथा का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि प्रभात फेरी प्रतिदिन सुबह 4:30 बजे श्री श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, रुद्रपुर से शुरू होगी। नगर भ्रमण के बाद सुबह छह बजे मंदिर पहुंचेगी। इसके बाद परम पंडित पुष्पेंद्र शास्त्री के मुख से श्री कार्तिक माहात्म्य कथा का आयोजन होगा। सभा ने मातृशक्ति, बुजुर्गों और युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भजन-कीर्तन और प्रभु नाम-स्मरण का आनंद लेने की अपील की है। यह भी पढ़ें- 26 अक्टूबर से शुरू करें ये खास उपाय, कार्तिक मास में मिलेगी भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.