Rudrapur News: काया भुगतान मांगने पर जान से मारने की धमकी, मुकदमा
रुद्रपुर, अगस्त 6 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। मॉडल कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने एक फर्म के डायरेक्टर और उसके पार्टनरों पर बकाया भुगतान मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी तहरीर में मॉडल कॉलोनी निवासी श्याम भनोट ने बताया कि वह गणपति इंटरप्राइजेज के डायरेक्टर हैं। उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र, हरियाणा के सेक्टर-5 स्थित शिव मंदिर के पास निगमा ट्रेडिंग के डायरेक्टर राजीव वालिया हैं। राजीव के भाई रवि वालिया और पिता सत्यप्रकाश वालिया खुद को फर्म का साइलेंट पार्टनर बताते थे। वर्ष 2019 से निगमा ट्रेडिंग उनकी फर्म के माध्यम से चावल खरीदती थी। सात मई 2019 से 20 मार्च 2022 तक कुल 2,58,10,777 रुपये का कारोबार हुआ। इसके सापेक्ष निगमा ट्रेडि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.