Rudrapur News: कामना सागर में डूबने से दस वर्षीय बच्चे की मौत
रुद्रपुर, अगस्त 24 -- Rudrapur News: दिनेशपुर, संवाददाता। नगर के श्री हरिचांद गुरुचांद धर्म मंदिर परिसर स्थित कामना सागर में सोमवार को नहाते समय डूबने से दस वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं बच्चे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस के अनुसार, नगर के वार्ड सात निवासी गुड्डू का 10 वर्षीय पुत्र आरब सोमवार दोपहर अन्य बच्चों के साथ मंदिर परिसर स्थित कामना सागर में नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। शाम को उसका शव पानी में उतराता दिखाई देने पर मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकाला। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही माता-पिता समेत अन्य परिजन अस्पताल पहुंच गए। बेटे का शव देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। आरब कक्षा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.