रुद्रपुर, सितम्बर 5 -- Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। शनिवार को सिटी कॉन्वेंट स्कूल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में विधिक जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यशाला में आरबी सिंह ने विद्यार्थियों को कानून की मूलभूत जानकारी देते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की भी जानकारी होनी चाहिए। कानून के प्रति जागरूकता समाज में सुरक्षा, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करती है। उन्होंने विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम के संबंध में जानकारी दी। साथ ही बच्चों की सुरक्षा, उनके अधिकारों और किसी भी अनुचित व्यवहार की स्थिति में जागरूक रहने तथा विश्वसनीय अभिभावक या शिक्षक से सहायता लेने के बारे में समझाया। कार्यशाला में सड़क...