Rudrapur News: कांग्रेस नगर अध्यक्ष ने किया रॉयल फर्नीचर हाउस का उद्घाटन
रुद्रपुर, जुलाई 25 -- Rudrapur News: किच्छा। नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने शनिवार को अनुपम मार्केट स्थित रॉयल फर्नीचर हाउस का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में व्यापारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे। भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि रॉयल फर्नीचर हाउस के खुलने से शहरवासियों को आधुनिक और बेहतर गुणवत्ता का फर्नीचर एक ही स्थान पर उपलब्ध होगा। उन्होंने प्रतिष्ठान की सफलता की कामना की। फर्म के स्वामी रईस अहमद ने ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण और उचित मूल्य पर फर्नीचर उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। यहां सुनील ठाकुर, अशोक मित्रा, संजीव चौधरी, नितिन शर्मा, संदीप चुघ सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.