Rudrapur News: कांग्रेसी नेता ने सफाईकर्मियों के आंदोलन को दिया समर्थन
रुद्रपुर, जुलाई 11 -- Rudrapur News: किच्छा। अखिल भारतीय राहुल गांधी ब्रिगेड के पूर्व प्रदेश सचिव भूपेंद्र कुमार उर्फ बंटी पपनेजा ने उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के आंदोलन को समर्थन दिया है। सफाईकर्मी अपनी मांगों को लेकर राजीव गांधी कम्युनिटी हॉल में धरना-प्रदर्शन कर रहे है। शनिवार को बंटी पपनेजा ने अपने साथियों के साथ धरनास्थल पर पहुंच कर आरोप लगाया कि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ 18 जून से आंदोलन कर रहा है। इसके बावजूद सरकार ने उनकी कोई सुध नहीं ली है। उन्होंने सरकार से सफाई कर्मचारियों की समस्या का समाधान करने की मांग की। धरनास्थल पर उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.