Rudrapur News: कल्याणी नदी सफाई व्यवस्था का मेयर विकास शर्मा ने किया निरीक्षण
रुद्रपुर, जुलाई 28 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। मानसून के मद्देनजर नगर निगम की ओर से कल्याणी नदी में चलाए जा रहे विशेष सफाई अभियान का मंगलवार को मेयर विकास शर्मा ने स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई कार्यों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को अभियान निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मेयर विकास ने अभियान की निगरानी कर रहे एसआई आशीष शर्मा से सफाई कार्य की प्रगति, तैनात मानव संसाधन और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने सफाई कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि उनका योगदान शहर को स्वच्छ और सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण है। मेयर ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य केवल सफाई कराना नहीं, साथ ही बरसात के दौरान जलभराव की समस्या का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.