Rudrapur News: कल्याणी नदी के तेज बहाव में बहने लगे पार्षद, साथी ने बचाया
रुद्रपुर, सितम्बर 27 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। पिछले तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते कल्याणी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। शनिवार शाम वार्ड 39 के पार्षद एवं किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ के पुत्र सौरभराज बेहड़ जगतपुरा क्षेत्र में नदी किनारे बसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए जागरूक कर रहे थे। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गए और बहने लगे। मौके पर मौजूद साथी ने तत्काल उनका हाथ पकड़कर उन्हें बाहर खींच लिया। इससे बड़ा हादसा टल गया। कल्याणी नदी का जलस्तर बढ़ने पर ट्रांजिट कैंप पुलिस ने शनिवार शाम नदी किनारे रहने वाले लोगों को मुनादी के माध्यम से सतर्क किया। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: बारिश के बीच मेयर ने तीनपानी डैम और कल्याणी नदी क्षेत्र देखा पुलिस ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.