Rudrapur News: करंट से बालक की मौत के मामले में मकान मालिक पर केस
रुद्रपुर, अगस्त 3 -- Rudrapur News: किच्छा, संवाददाता। 11 केवी विद्युत लाइन की चपेट में आने से 13 वर्षीय बालक की मौत के मामले में ऊर्जा निगम की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोसी मकान मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मकान मालिक पर विद्युत सुरक्षा मानकों का उल्लंघन कर 11 केवी लाइन के नीचे भवन निर्माण कराने का आरोप है। ऊर्जा निगम के अवर अभियंता ओम कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 25 जुलाई की शाम वार्ड-16 विकास कॉलोनी निवासी मुनेश्वर दयाल सक्सेना ने उनके घर पर 11 केवी लाइन टूटने की सूचना दी। मौके पर निरीक्षण के दौरान पाया गया कि 11 केवी लाइन के नीचे भवन का निर्माण कराया गया है। इसी भवन की छत पर 13 वर्षीय राज पुत्र गुरमीत सिंह पतंग उतारने के लिए गया था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रास्ते म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.