रुद्रपुर, अगस्त 29 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री राजेंद्र सिंह मेहरा ने शनिवार को अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर लालपुर के महराया रोड और भमरौला में कब्रिस्तान की भूमि पर कथित अवैध निर्माण की जांच कर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि महराया रोड लालपुर स्थित कब्रिस्तान की भूमि पर कुछ लोगों द्वारा भवन, व्यावसायिक दुकानें और धार्मिक संरचना का निर्माण किया जा रहा है। वहीं भमरौला में राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप स्थित कब्रिस्तान की भूमि पर भी कथित रूप से अवैध निर्माण किए जाने का आरोप लगाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...