Rudrapur News: कच्ची शराब के साथ आरोपी पकड़ा
रुद्रपुर, जुलाई 14 -- Rudrapur News: किच्छा। पुलिस ने 19 लीटर कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। सोमवार शाम एसआई मनोज कुमार पुलिस टीम के साथ निर्माणाधीन एम्स के निकट रोड पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस बीच खुरपिया की ओर से आ रहे बाइक सवार ने पुलिस को देखकर वापस मुड़ने का प्रयास किया। शक होने पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 19 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। आरोपी ने अपना नाम हर्ष वर्मा पुत्र सुखलाल निवासी खुरपिया किच्छा बताया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- Siwan News गश्ती के दौरान दो पेटी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.