Rudrapur News: कच्ची शराब के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन, पुलिस चौकी पर नारेबाजी
रुद्रपुर, अक्टूबर 6 -- Rudrapur News: गूलरभोज, संवाददाता। गूलरभोज के वार्ड सात गोलाई में अवैध कच्ची शराब की बिक्री से परेशान महिलाओं ने सोमवार देर शाम पुलिस की कार्यप्रणाली के विरोध में प्रदर्शन किया। महिलाओं का आरोप है कि पुलिस चौकी से करीब 200 मीटर दूर ऊंची पुलिया के पास लंबे समय से खुलेआम कच्ची शराब बेची जा रही है। शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से लोगों में आक्रोश है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि शराब पीकर लोग सड़क पर उत्पात मचाते हैं। इससे बच्चों, स्कूली छात्राओं और महिलाओं को आवाजाही में परेशानी होती है। नशे में घर पहुंचने के बाद मारपीट की घटनाओं से भी परिवार परेशान हैं। सोमवार देर शाम महिलाएं कथित शराब विक्रेता के घर पहुंचीं और बिक्री बंद करने की चेतावनी दी। इस दौरान महिलाओं ने शराब से भरे दो ट्यूब बरामद किए। विक्रेता मौके से फर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.