Rudrapur News: कच्ची शराब की तीन भठ्ठियों को किया ध्वस्त
रुद्रपुर, जुलाई 18 -- Rudrapur News: खटीमा। पुलिस ने सुरई वन क्षेत्र में छापेमारी कर शराब बनाने के ठिकानों को शनिवार को ध्वस्त कर दिया। पुलिस ने सुरई जंगल से लगे रघुलिया, वनगवां, सरपुड़ा, नवदिया, रामकोला, बीसलपुर ब्रांच नहर के किनारे कॉम्बिंग कर कच्ची शराब की तीन भट्ठियों को नष्ट कर दिया। सैकड़ों लीटर लाहन और तैयार करने वाले उपकरणों को भी मौके पर ही नष्ट कर दिया। सत्रह मील पुलिस चौकी प्रभारी राकेश राय ने बताया कि तस्करों को चिह्नित कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम में कांस्टेबल जगदीश नगरकोटी, दुर्गा नाथ, संतोष कुमार आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.