Rudrapur News: कंपनी में श्रमिकों का हंगामा, एचआर हेड को हटाने की मांग
रुद्रपुर, जुलाई 21 -- Rudrapur News: किच्छा, संवाददाता। वेतन वृद्धि की मांग को लेकर मीक फार्मा कंपनी के श्रमिकों ने कार्य बहिष्कार कर फैक्ट्री गेट पर हंगामा किया। महिला श्रमिकों ने कंपनी के एचआर हेड पर अभद्रता और उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए। प्लांट हेड ने श्रमिकों से वार्ता कर उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। इसके बाद श्रमिक शांत हुए। मंगलवार को लालपुर स्थित मीक फार्मा प्राइवेट लिमिटेड के श्रमिकों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि वे पिछले 15 वर्षों से कंपनी में कार्यरत हैं, लेकिन उन्हें मात्र आठ हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाता है। आरोप लगाया कि अतिरिक्त समय तक काम कराने के बावजूद ओवरटाइम का भुगतान नहीं किया जाता और उन्हें अपने पीएफ संबंधी जानकारी भी उपलब्ध नहीं कराई गई है। महिला श्रमिकों ने आरोप लगाया कि एचआर हेड उनके साथ अभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.