रुद्रपुर, अक्टूबर 15 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। सिडकुल पंतनगर स्थित एक कंपनी में काम करते समय मशीन की चपेट में आने से महिला श्रमिक के बाएं हाथ की दो अंगुलियां कट गईं। पीड़िता ने कंपनी प्रबंधन पर समुचित उपचार नहीं कराने और मुआवजा नहीं देने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। उसने मामले की निष्पक्ष जांच कराने के साथ इलाज का खर्च और कर्मचारी मुआवजा अधिनियम के तहत उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। ट्रांजिट कैंप के वार्ड नंबर एक स्थित शिमला बहादुर निवासी माधुरी देवी पत्नी गौरव पाल ने डीएम को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह सिडकुल पंतनगर की एक कंपनी में हेल्पर थी। 11 जून को ड्यूटी के दौरान प्रेशर मशीन पर काम करते समय हादसे में उसके बाएं हाथ की दो अंगुलियां कट गईं। आरोप है कि दुर्घटना के बाद कंपनी प्रबंधन उसे च...