Rudrapur News: कंपनी के श्रमिकों का डीएलसी कार्यालय पर प्रदर्शन
रुद्रपुर, जुलाई 23 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। लालपुर स्थित मीक फार्मा प्राइवेट लिमिटेड के श्रमिकों ने वेतन वृद्धि समेत विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को कार्य बहिष्कार कर उप श्रमायुक्त (डीएलसी) कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान महिला श्रमिकों ने कंपनी के एचआर हेड पर अभद्र व्यवहार और उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें तत्काल हटाने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों का कहना था कि वे पिछले करीब 15 वर्षों से कंपनी में कार्यरत हैं, लेकिन उन्हें मात्र आठ हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जा रहा है। आरोप लगाया कि निर्धारित समय से अधिक काम लेने के बावजूद ओवरटाइम का भुगतान नहीं किया जाता और भविष्य निधि (पीएफ) से संबंधित जानकारी भी कर्मचारियों को उपलब्ध नहीं कराई जाती। महिला श्रमिकों ने आरोप लगाया कि एचआर हेड उनके साथ अभद्र व्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.