Rudrapur News: कंपनी के गनमैन पर हवाई फायर कर भय फैलाने का केस
रुद्रपुर, अगस्त 27 -- Rudrapur News: किच्छा, संवाददाता। मां शीतला कंपनी, किशनपुर में कार्यरत गनमैन पर एक कर्मचारी को डराने के उद्देश्य से हवाई फायर करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, 25 अगस्त की रात करीब नौ बजे कंपनी में तैनात गनमैन मिढ़ई लाल पुत्र उग्रसेन निवासी ग्राम टह काशमपुर, देवरनिया, बरेली ने फैक्ट्री परिसर में हवाई फायर किया। इससे वहां अफरातफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद वह फैक्ट्री से चला गया। 26 अगस्त को फैक्ट्री पहुंचने पर कर्मचारियों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक लाइसेंसी बंदूक, 12 बोर के चार कारतूस और एक खोखा बरामद किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने कंपनी के वेयरहाउस ऑपरेटर आदेश कुमार पुत्र सुरेश चंद्र को डराने के लिए हवाई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.