रुद्रपुर, जुलाई 20 -- Rudrapur News: गदरपुर। उपजिलाधिकारी ऋचा सिंह और तहसीलदार लीना चंद्रा के सोमवार को औचक निरीक्षण के दौरान तहसील क्षेत्र के भैसियामोड़ में अवैध रूप से मीट का कारोबार संचालित होता मिला। इस पर तीन अस्थायी मीट दुकानों को सील कर दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगरपालिका गदरपुर के अधिशासी अधिकारी कैलाश पटवाल के नेतृत्व में नगर पालिका, पशुपालन विभाग, पशु चिकित्सा विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान प्रथम दृष्ट्या अनियमितताएं पाए जाने पर टीम ने तीन अस्थायी मीट दुकानों को सील कर दिया। साथ ही संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- Latehar News: खुले में मांस-मछली बिक्री व बिना लाइसेंस दुकानों पर नगर पंचायत की कार्रवाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स...