Rudrapur News: ओलावृष्टि से नुकसान का मुद्दा सीएम के सामने उठाया
रुद्रपुर, अक्टूबर 10 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर जिले में ओलावृष्टि और आंधी-तूफान से किसानों की फसलों, घरों को हुए नुकसान के मामले में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित नारंग ने शुक्रवार को हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उन्हें स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने नुकसान का सर्वे कराकर किसानों को उचित मुआवजा देने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि जिले में ओलावृष्टि और आंधी-तूफान के कारण किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। साथ ही कई घरों को भी नुकसान पहुंचा है, जिससे प्रभावित परिवारों के सामने परेशानी खड़ी हो गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों के माध्यम से जल्द सर्वे कराने और नुकसान का आकलन कराकर प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की। यह भी पढ़ें- Rudrapur N...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.