रुद्रपुर, अक्टूबर 27 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। पंतनगर थाना क्षेत्र के ओमेक्स रिवेरा स्थित लेमडा-39 विला में जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर छह लोगों को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, विला की ऊपरी मंजिल के एक कमरे में सभी टेबल के चारों ओर बैठकर ताश के पत्तों के साथ रुपये लगाकर जुआ खेल रहे थे। मौके से पुलिस ने 3,88,100 रुपये की नकदी, ताश की दो गड्डियां और अलग-अलग रंगों के अंकित प्लास्टिक के सिक्कों वाला पोकर सेट बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, मेट्रोपोलिस मॉल के पास संयुक्त चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि ओमेक्स रिवेरा के मुख्य गेट के दाईं ओर स्थित लेमडा-39 विला में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: जुआ अड्डा चलाने वालों की तलाश में जुटी पुलिस, संचालकों का पता लगा रही टीम सूचना पर क्षेत्राधिकारी विभव सैनी...