Rudrapur News: ऑपरेशन प्रहार के तहत तीन लोगों पर शांति भंग में कार्रवाई
रुद्रपुर, जुलाई 12 -- Rudrapur News: दिनेशपुर। पुलिस ने शनिवार देर शाम कालीनगर बाजार में कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को शांति भंग के आरोप में हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार, होटल-ढाबों की चेकिंग के दौरान कालीनगर बाजार में सड़क किनारे तीन व्यक्ति आपस में मारपीट और विवाद करते मिले। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उन्हें समझाने और झगड़ा समाप्त करने का प्रयास किया, लेकिन तीनों नहीं माने और आपस में उलझे रहे। इससे आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और शांति व्यवस्था प्रभावित होने लगी। पुलिस ने आदर्श इंदिरा कॉलोनी रुद्रपुर निवासी विक्रम मंडल, विजय मंडल और सुमित मिस्त्री को हिरासत में लेकर तीनों के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत शांति भंग की कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष रविन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई की गई है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.