Rudrapur News: ऑपरेशन प्रहार के तहत आबकारी अधिनियम का वारंटी गिरफ्तार
रुद्रपुर, जुलाई 29 -- Rudrapur News: दिनेशपुर। ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत दिनेशपुर पुलिस ने आबकारी अधिनियम से जुड़े एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। प्रभारी थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट की तामील करते हुए सोमवार को नेताजी नगर निवासी नंदू वैध पुत्र रवि वैध को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ पूर्व में धारा 60 आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज है। पुलिस टीम ने उसे उसके निवास स्थान से गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की। बताया कि गिरफ्तार वारंटी को बुधवार न्यायालय में पेश किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.