रुद्रपुर, जुलाई 13 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर कॉलेज में सोमवार को प्राचार्य प्रो. अवधेश नारायण सिंह की अध्यक्षता में प्रवेश प्रक्रिया को लेकर बैठक आयोजित की गई।

बैठक की मुख्य बातें बैठक में हाल ही में स्थानांतरित होकर कॉलेज पहुंचे शिक्षकों का स्वागत किया गया और उनका परिचय कराया गया। प्राचार्य प्रो. अवधेश नारायण सिंह ने बताया कि स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए 13 से 15 जुलाई तक ऑनलाइन व ऑफलाइन करेक्शन का कार्य किया जाएगा। इसके बाद समर्थ पोर्टल से कॉलेज को आवेदन आवंटित किए जाएंगे। इसके आधार पर मेरिट सूची जारी कर प्रवेश प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

विशेष समितियों का गठन बैठक में बीए, बीएससी और बीकॉम प्रवेश के लिए तीन अलग-अलग समितियों का गठन किया गया। बीए में छात्र-छात्राओं की संख्या अधिक होने...