Rudrapur News: एसबीएस कॉलेज में चौथी मेरिट सूची कल को होगी जारी
रुद्रपुर, अगस्त 1 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए चौथी मेरिट सूची सोमवार को जारी की जाएगी। सूची में चयनित अभ्यर्थियों के प्रवेश मंगलवार से शुरू होंगे। महाविद्यालय प्रशासन ने पहली, दूसरी और तीसरी मेरिट सूची में चयनित ऐसे अभ्यर्थियों से सोमवार तक निर्धारित शुल्क जमा कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है, जिन्होंने अब तक प्रवेश नहीं लिया है। इसके बाद रिक्त सीटों के अनुसार अगली प्रवेश प्रक्रिया संचालित की जाएगी। सोमवार से नए शैक्षणिक सत्र की नियमित कक्षाएं भी शुरू होंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.