Rudrapur News: एसडीएम ने सीएससी संचालकों को दिए दिशा-निर्देश
रुद्रपुर, अक्टूबर 1 -- Rudrapur News: गदरपुर। तहसील सभागार में बुधवार को उप जिलाधिकारी अमृता शर्मा और तहसीलदार लीना चंद्रा की अध्यक्षता में सीएससी संचालकों की बैठक हुई। इसमें विभिन्न सरकारी प्रमाण पत्रों के ऑनलाइन आवेदनों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसडीएम अमृता शर्मा ने कहा कि जाति, स्थायी निवास, आय सहित अन्य प्रमाण पत्रों के लिए आवेदन करते समय आवेदक के मूल दस्तावेजों की भली-भांति जांच की जाए। दस्तावेजों की जांच में लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। उन्होंने आवेदनों में सही जानकारी दर्ज करने और निर्धारित प्रक्रिया का पालन करने के निर्देश दिए। तहसीलदार लीना चंद्रा ने कहा कि सीएससी संचालक शासन की गाइडलाइन के अनुसार कार्य करें और आवेदकों को सही जानकारी उपलब्ध कराएं। बैठक में वीएलई वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष सुरजीत बत्रा स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.