रुद्रपुर, अक्टूबर 26 -- Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। एसडीएम की जांच में धान के आठ क्रय केंद्रों पर गड़बड़ी पाई गई है। जिसकी रिपोर्ट एसडीएम ने जिलाधिकारी को भेज दी है। उन्होंने अनियमितता पाए जाने वाले केंद्रों के प्रभारियों पर कार्रवाई करने की संस्तुति की है। एसडीएम की चेकिंग के दौरान यूसीएफ के धान क्रय केंद्र नौगवांनाथ में तौल के लिए कांटा ही नहीं था। खटीमा क्षेत्र के किसानों से धान खरीदने के लिए सरकार की ओर से 84 क्रय केंद्र खोले गए हैं। किसानों की लगातार शिकायतें मिलने के बाद एसडीएम ने शनिवार को तीस से अधिक केंद्रों पर पहुंच कर जायजा लिया था। अधिकांश केंद्रों पर अनियमितता पाई गई थी। गौहर पटिया में पंजिका ही नहीं थी। कैमरा भी नहीं लगा था। कुटरी में 45 कूपन कटे थे, लेकिन किसी की तौल नहीं हुई थी। चकरपुर में भी तौल नहीं हुई थी। खेतलसंडा...