रुद्रपुर, अगस्त 1 -- Rudrapur News: सितारगंज, संवाददाता। बेकाबू डंपर की टक्कर से बाइक सवार दंपति घायल हो गए थे। पीड़ित परिवार ने डंपर चालक और मालिक पर राजीनामे के लिए दबाव बनाने और धमकाने का आरोप लगाया है। एसएसपी को प्रार्थना पत्र देने के बाद शुक्रवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सितारगंज की वार्ड नंबर-11 निवासी पुष्पा देवी ने तहरीर में बताया कि वह 26 जून की दोपहर पति रामप्रकाश के साथ बाइक से अपने पैतृक गांव पूरनपुर जा रही थीं। अंबिका होटल के सामने पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद डंपर दंपति को काफी दूर तक घसीटता चला गया। राहगीरों के शोर मचाने पर चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। हादसे में रामप्रकाश के दोनों पैर बुरी तरह कुचल गए, जबकि उनको भी गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने दोनो...