रुद्रपुर, जुलाई 17 -- Rudrapur News: सितारगंज, संवाददाता। सितारगंज के मुख्य मार्गों से पुलिस ने दो दिनों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की है। पुलिस ने सड़कों पर लगाए ठेले हटाये हैं। दुकानदारों के सड़कों पर दुकान सजाने पर रोक लगा दी है। जिससे वाहनों का आवागमन आसान हो गया है।बुधवार को एसएसपी अजय गणपति ने सितारगंज कोतवाली में जनसुवाई की थी। इस दौरान नगर के प्रमुख मार्गों में अतिक्रमण के कारण यातायात अवरुद्ध होने की शिकायत दर्ज हुई थी। एसएसपी ने माना था कि सितारगंज के मुख्य मार्गों में अतिक्रमण के कारण यातायात व्यवस्था चरमराई हुई है। उनका वाहन भी कोतवाली में आते वक्त रुका था। उन्होंने कोतवाल को नगरपालिका के साथ सामंजस्य बनाकर सड़क से अतिक्रमण हटाकर यातायात व्यवस्थित करने के निर्देश दिए थे। गुरुवार से कोतवाल सुंदरम शर्मा के नेतृत्व में पु...