Rudrapur News: एसआईआर में मृत बताई गई प्रेमवती निकलीं जीवित, दर्ज कराए बयान
रुद्रपुर, अगस्त 22 -- Rudrapur News: गदरपुर, संवाददाता। एसआईआर प्रक्रिया के तहत प्रेमवती के नाम से नोटिस जारी होने के बाद यह मामला उस समय चर्चा में आ गया, जब सोशल मीडिया पर एक कथित मृत्यु प्रमाण पत्र वायरल कर प्रेमवती की मृत्यु होने का दावा किया गया। मामले का संज्ञान लेते हुए जब प्रशासन ने जांच कराई, तो सच्चाई कुछ और ही निकली। एसडीएम अमृता शर्मा ने बताया कि एसआईआर प्रक्रिया के तहत जिस प्रेमवती को नोटिस जारी किया गया था, वह पूरी तरह जीवित हैं। उन्होंने स्वयं एसडीएम कार्यालय पहुंचकर अपने बयान दर्ज कराए हैं, जिसकी पुष्टि प्रशासनिक जांच में भी हो चुकी है। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर जिस प्रेमवती का मृत्यु प्रमाण पत्र वायरल हो रहा है, वह एक अन्य महिला हैं, जिनकी मृत्यु वर्ष 2015 में हो चुकी है। जांच में यह भी पाया गया कि मृतक महिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.