Rudrapur News: एसआईआर के विरोध में मजदूर संगठनों का प्रदर्शन
रुद्रपुर, अक्टूबर 13 -- Rudrapur News: पंतनगर, संवाददाता। इंकलाबी मजदूर केंद्र और ठेका मजदूर कल्याण समिति के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को संजय कॉलोनी में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ रोष जताया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि एसआईआर के जरिए देश के 13 करोड़ से अधिक नागरिकों को मताधिकार से वंचित किया गया है। उन्होंने इस प्रक्रिया को असंवैधानिक बताते हुए इसे तत्काल रोकने, मतदाताओं के अधिकार बहाल करने और मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन कर रही है और विरोध करने वाले मजदूरों, युवाओं व सामाजिक कार्यकर्ताओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.