Rudrapur News: एलायंस क्लब ने शिक्षिकाओं को किया सम्मानित
रुद्रपुर, सितम्बर 8 -- Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। एलायंस क्लब खटीमा डायमंड की ओर से शिक्षण क्षेत्र से जुड़ी प्रतिभाओं के सम्मान में सोमवार को समारोह आयोजित किया गया। इसमें शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली डॉ. नीलम पांडेय, मंजू आर्या, वंशिका गौड़, मीरा कापड़ी, प्रेरणा सक्सेना, किरण सिंह, डॉ. चंद्रा चंद, रश्मि गौड़, रेहाना, प्रेमिता मारक व अनीता भंडारी को सम्मानित किया गया। क्लब अध्यक्ष केसर पारूथी ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि समाज और राष्ट्र के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। समारोह के बाद गीत-संगीत की महफिल सजी, जिसमें सदस्यों और अतिथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह भी पढ़ें- Hapur News: लॉयस क्लब हापुड़ गौरव द्वारा शिक्षक दिवस का भव्य आयोजन मधुर गीतों और खु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.