रुद्रपुर, जुलाई 14 -- Rudrapur News: किच्छा। एनयू खान ने सक्रिय कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव पद से इस्तीफा दे दिया है। सोमवार को प्रेस नोट जारी कर सिरौली निवासी एनयू खान ने बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा को सौंप दिया है। आरोप लगाया कि उनसे जूनियर कार्यकर्ताओं को जिले में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है, जबकि लगातार सक्रिय रहने के बावजूद उन्हें दोबारा सचिव ही बनाया गया है। कहा कि पार्टी में निष्क्रिय लोगों को सम्मान दिया जाता है। कहा कि अब उन्हें कांग्रेस पार्टी में किसी पद की आवश्यकता नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...