Rudrapur News: एनपीएस दिवस पर कर्मचारियों की पेंशन संबंधी समस्याएं सुलझीं
रुद्रपुर, अक्टूबर 1 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली दिवस के अवसर पर जिला कोषागार कार्यालय में गुरुवार को एनपीएस से संबंधित समस्या समाधान व जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य कोषाधिकारी डॉ. पंकज कुमार शुक्ल ने किया। शिविर में जिले के विभिन्न विभागों से पहुंचे आहरण-वितरण अधिकारियों और कर्मचारियों को एनपीएस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कोषाधिकारी धीरज तिवारी, सहायक कोषाधिकारी कमलेश चंद्र संग्रौला, सहायक कोषाधिकारी राजीव वर्मा, लेखाकार प्रेम कुमार और सहायक लेखाकार गगन गुणवन्त ने एनपीएस की प्रक्रिया व प्रावधानों की जानकारी दी। साथ ही अधिकारियों और कर्मचारियों की पेंशन प्रणाली से जुड़ी समस्याएं सुनी गईं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया। यह भी पढ़ें- NPS Diwas 2026: NPS में देरी पड़ सकती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.