रुद्रपुर, अक्टूबर 28 -- Rudrapur News: किच्छा। राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के सामान्य शिविर का आयोजन किया गया। बुधवार को आयोजित इस शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सेवा योजना जिला समन्वयक धर्मेन्द्र बसेड़ा ने किया। शिविर में विद्यार्थियों ने भाषण, लोकगीत, लोकनृत्य, राष्ट्रीय सेवा योजना का लक्ष्य गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को एनएसएस के महत्व व प्रासंगिकता के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...