रुद्रपुर, अक्टूबर 15 -- Rudrapur News: सितारगंज, संवाददाता। पारले बिस्किट प्राइवेट लिमिटेड परिसर में गुरुवार को राष्ट्रीय शिक्षुता संवर्धन योजना (एनएपीएस) के तहत एक दिवसीय जागरूकता एवं संवेदीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें 35 से अधिक औद्योगिक प्रतिष्ठानों के एचआर प्रमुखों और प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यशाला में योजना के माध्यम से युवाओं को व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर रोजगार के अवसर बढ़ाने और उद्योगों को कुशल कार्यबल उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संयुक्त निदेशक, कुमाऊं मंडल, हल्द्वानी मयंक अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि सिडकुल सितारगंज इंडस्ट्रियल वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष दुर्गेश अग्रवाल और पारले बिस्किट प्राइवेट लिमिटेड के प्लांट हेड ने संयुक्त रूप से किया। मयंक अग्रवाल ने कहा कि एनएपीएस योजना उद्योगों और यु...