रुद्रपुर, अक्टूबर 3 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। त्रिशूल चौक से बस अड्डे तक सड़क निर्माण अधूरा रहने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को डीडी चौक सब्जी मंडी के पास प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बने गहरे गड्ढे में बैठकर राज्य सरकार और लोक निर्माण विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ तो पीडब्ल्यूडी कार्यालय में धरना-प्रदर्शन कर तालाबंदी की जाएगी। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि करीब एक वर्ष पहले सड़क निर्माण की घोषणा के बाद मार्ग को खोद दिया गया था, लेकिन अब तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और लोग चोटिल हो रहे हैं। पीसीसी सदस्य मोहन ख...