Rudrapur News: एक लाख से अधिक की साइबर ठगी, मुकदमा दर्ज
रुद्रपुर, नवम्बर 14 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। कथित तौर पर बैंककर्मी बनकर एक साइबर ठग ने एक व्यक्ति के क्रेडिट कार्ड से एक लाख से अधिक की रकम उड़ा ली। पीड़ित के मुताबिक उसने कॉलर को कोई जानकारी भी साझा नहीं की थी। मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रीतम कुमार जुनेजा निवासी वसुंधरा पार्क फेस एक, भूरारानी रोड ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि बीते 13 अक्तूबर को उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉलर ने खुद को कथित तौर पर पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) का कर्मचारी बताते हुए बैंक संबंधी जानकारी मांगी। हालांकि उन्होंने कोई जानकारी साझा नहीं की और कॉल डिसकनेक्ट कर दी। वहीं शाम को उनके मोबाइल पर बीओबी क्रेडिट कार्ड से रकम कटने के तीन मैसेज आए और उनके क्रेडिट कार्ड से 87,709, 10,000 और 4,80...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.