रुद्रपुर, अक्टूबर 1 -- Rudrapur News: सितारगंज। महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट में 22 सितम्बर को आयोजित समारोह के दौरान एक लाख रुपये रखा बैग चोरी होने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से 70 हजार रुपये बरामद हुए हैं। कोतवाल सुंदरम शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम ने बुधवार को महाराणा प्रताप चौराहे के पास बैग चोरी करने के आरोपी राजू उर्फ सोहिल पुत्र इब्राहिम निवासी इस्लामनगर को गिरफ्तार किया। उसके पास से 70 हजार की चोरी की गई नकदी भी बरामद की है। टीम में कोतवाल के अलावा एसएसआई जावेद मलिक, बलवीर सिंह, कैलाश देव, मतलूब खान शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...