रुद्रपुर, जुलाई 17 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में एक व्यक्ति के बैंक खाते से कथित रूप से फर्जी यूपीआई आईडी का दुरुपयोग कर एक लाख रुपये ट्रांसफर करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र निवासी राजपाल पुत्र तिरमल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका एक्सिस बैंक, रुद्रपुर में बचत खाता है। आरोप है कि शाहजहांपुर निवासी रामवीर ने उनके यूपीआई ट्रांजेक्शन का दुरुपयोग करते हुए बीते 23 मई को उनके खाते से एक लाख रुपये अपने फिनो बैंक खाते में ट्रांसफर कर लिए थे। मामले की जानकारी होने पर 27 मई को यह राशि वापस उनके खाते में जमा कर दी गई थी। यह भी पढ़ें- साइबर ठगों ने खाते से उड़ाए 99 हजार रुपये पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद 3 जुलाई को रामवीर न...