रुद्रपुर, अगस्त 14 -- Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। घटिया भोजन, गंदे पानी और गंदगी की शिकायतों को लेकर तीन दिन पहले एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के बच्चों ने धरना-प्रदर्शन किया था। इसके बाद नई अभिभावक-शिक्षक समिति का गठन किया गया। समिति की पहली बैठक गुरुवार को विद्यालय में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि स्कूल को राजनीति का अड्डा नहीं बनने दिया जाएगा। बैठक में सबसे पहले विद्यालय की समस्याओं पर चर्चा की गई। स्कूल की अव्यवस्थाओं के लिए जिम्मेदार प्रधानाचार्या को हटाने पर अभिभावकों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। बच्चों के प्रदर्शन में सहयोग करने के लिए कांग्रेस विधायक भुवन चंद्र कापड़ी, दर्जाधारी मोहिनी पोखरिया, गंभीर सिंह धामी और रंदीप पोखरिया के प्रति भी आभार व्यक्त किया गया। अभिभावकों ने बच्चों के प्रदर्शन के बाद कुछ ल...