Rudrapur News: एकलव्य विद्यालय में अनियमितताओं पर भड़की थारू परिषद
रुद्रपुर, अगस्त 11 -- Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। राणा थारू परिषद की बैठक मंगलवार को थारू विकास भवन में हुई। इसमें एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में कथित अनियमितताओं को लेकर गहरा रोष व्यक्त किया गया। सदस्यों ने आरोप लगाया कि बच्चों के भोजन के बजट में अनियमितता बरती जा रही है। भोजन में एक्सपायरी डेट का चावल और सड़े हुए आलू परोसे जाने का भी आरोप लगाया। सदस्यों के अनुसार, भोजन खराब होने के कारण बच्चे उसे नहीं खा रहे हैं और उन्हें भूखे रहना पड़ रहा है। परिषद ने प्रशासन से विद्यालय में हुई अनियमितताओं की जांच कराने और दोषी कर्मचारियों व ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बैठक में क्षेत्र के जनजातीय आवासीय विद्यालयों की निगरानी के लिए पांच सदस्यीय अनुश्रवण समिति गठित करने का निर्णय भी लिया गया। परिषद के संरक्षक और नानकमत्ता विधायक गोपाल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.