रुद्रपुर, अगस्त 27 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। बीती 1 फरवरी को सुभाष कॉलोनी में छापेमारी के दौरान एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) पर हमला करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पांच आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस के मुताबिक, 1 फरवरी 2026 को एएनटीएफ ने नशीले पदार्थों की तस्करी की सूचना पर सुभाष कॉलोनी में छापेमारी की थी। इस दौरान आरोपियों ने कार्रवाई का विरोध किया। आरोप था कि उन्होंने एकराय होकर पुलिस टीम पर हमला कर दिया था। इस हमले में हेड कांस्टेबल भुवन पांडे गंभीर चोट आने के चलते घायल हो गए थे। पुलिस ने जांच के बाद हमलावरों को चिह्नित कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं एसएसआई खुशवंत सिंह ने बताया कि मामले में दो और आरोपियों सुभाष कॉलोनी निवासी गुलशन गिरी उर्फ उ...