रुद्रपुर, अगस्त 25 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। मुख्य शिक्षा अधिकारी हरेन्द्र कुमार मिश्रा ने मंगलवार को जसपुर विकासखंड के तीन विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान राजकीय प्राथमिक विद्यालय उमरपुर और राजकीय इंटर कॉलेज बढ़ियोंवाला में कई अनियमितताएं मिलीं, जबकि राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय धरमपुर की व्यवस्थाएं बेहतर पाई गईं। अनियमितताओं पर सीईओ ने संबंधित शिक्षकों और प्रधानाचार्य को आवश्यक निर्देश दिए। उमरपुर के शिक्षक से स्पष्टीकरण भी तलब किया गया। राजकीय प्राथमिक विद्यालय उमरपुर के निरीक्षण में विद्यालय आंगनबाड़ी केंद्र में संचालित होता मिला। एक शिक्षक उपस्थित था, जबकि दूसरा शिक्षक एसआईआर में कार्ययोजित बताया गया। विद्यालय की स्टॉक पंजिका अपडेट नहीं थी। यह भी पढ़ें- Hardoi News: प्राथमिक स्कूल में 155 में 70 बच्चे मि...