Rudrapur News: उप प्रधानों के सम्मान में पहुंचे कांग्रेस नेता, विकास को गति मिलने की जताई उम्मीद
रुद्रपुर, जुलाई 17 -- Rudrapur News: शांतिपुरी। शांतिपुरी क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित उप प्रधानों को बधाई देने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को जिला पंचायत सदस्य प्रेम आर्य और कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष बिशन सिंह कोरंगा ने नवनिर्वाचित उप प्रधानों के आवास पहुंचकर उन्हें जीत की शुभकामनाएं दीं। नेताओं ने शांतिपुरी नंबर-4 की उप प्रधान अंजना बोरा, शांतिपुरी नंबर-2 की उप प्रधान द्रोपती कोरंगा तथा शांतिपुरी नंबर-1 की उप प्रधान कमला भाकुनी को सम्मानित करते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में लोकतांत्रिक तरीके से हुए उप प्रधानों के चुनाव से विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.