रुद्रपुर, अगस्त 30 -- Rudrapur News: किच्छा, संवाददाता। पुलिस विभाग में उप निरीक्षक रमेश चंद्र फुलेरिया के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें अधिकारियों और साथियों ने उन्हें फूलमालाएं पहनाकर, उपहार देकर और उनके उत्कृष्ट कार्यों को याद करते हुए भावभीनी विदाई दी। रविवार को कोतवाली में आयोजित विदाई समारोह में कोतवाल रवि कुमार ने रमेश चंद्र फुलेरिया के दीर्घकालिक और निष्ठावान कार्यकाल की सराहना करते हुए फूलमाला, उपहार और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनुराग सिंह ने उनके साथ सेवाकाल के अनुभव साझा किए। उन्होंने फुलेरिया की उत्कृष्ट सेवा की सराहना व विभाग के प्रति उनके समर्पण को याद किया। उपनिरीक्षक रमेश चंद्र फुलेरिया ने बताया कि उनका पुलिस विभाग में करीब चलीस साल का सफल कार्यकाल रहा है। उन्होंने कोत...