रुद्रपुर, अक्टूबर 2 -- Rudrapur News: किच्छा। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता डॉ. गणेश उपाध्याय ने राजकीय डिग्री कॉलेज में व्यावसायिक पाठ्यक्रम शुरू करने की मांग की। शुक्रवार को उपाध्याय ने डिग्री कॉलेज पहुंचकर छात्रसंघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान डॉ. गणेश उपाध्याय ने उच्च शिक्षा सचिव डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम से फोन पर वार्ता कर छात्रों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने महाविद्यालय में व्यावसायिक एवं तकनीकी कौशल आधारित पाठ्यक्रमों के साथ पीजी कक्षाएं शुरू करने की मांग की। उन्होंने बताया कि किच्छा में औद्योगिक क्षेत्र स्थापित होने के बाद व्यावसायिक पाठ्यक्रमों और तकनीकी कौशल में दक्ष छात्रों को भविष्य में रोजगार के उज्ज्वल अवसर प्राप्त होंगे। उपाध्याय ने बताया कि उच्च शिक्षा सचिव ने उनकी मांगों पर उचित कार्रवा...