Rudrapur News: उपभोक्ता की जानकारी के बगैर बैंक खाते से निकाले 17.55 लाख
रुद्रपुर, अगस्त 14 -- Rudrapur News: किच्छा। उपभोक्ता की जानकारी के बिना अज्ञात व्यक्ति ने चेक के माध्यम से बैंक खाते से 17.55 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मयंक गोयल पुत्र कैलाश चंद गोयल निवासी बरेली रोड किच्छा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सात अगस्त को उसकी जानकारी और अनुमति के बिना किसी अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर उसके बैंक खाते से 17.55 लाख रुपये निकाल लिए। बैंक खाता चेक करने पर उसे रकम निकाले जाने की जानकारी हुई। पीड़ित ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाल रवि कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.